भारी बारिश का रेड अलर्टः नैनीताल जिले में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद!

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद नैनीताल जिले में सोमवार, 1 सितम्बर को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जनपद नैनीताल सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। संभावित आपदाओं जैसे भूस्खलन, सड़क बंद होने, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव के जोखिम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी वंदना, अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को पूरी तरह बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी आपदा की स्थिति में अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहें और त्वरित समन्वय सुनिश्चित करें। किसी भी आपात स्थिति में आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल के नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री 1077 पर सूचना दें।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

साथ ही, सड़क निर्माण एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहकर मार्गों को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440