नैनीताल जिले में भारी बारिश का रेड अलर्टः 14 अगस्त को भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 14 अगस्त को भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने जनपद में सभी शासकीय, अशासकीय, और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 अगस्त 2025 (गुरूवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, और नदी-नालों में तेज बहाव जैसे संभावित आपदा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05942-231178, 231179, या टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। सभी अभिभावकों और नागरिकों से अनुरोध है कि मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440