समाचार सच, हल्द्वानी। निर्माणाधीन मकान में चोरी कर रहे चोर को रंगेहाथ दबोच लिया गया। उसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार ताजवर सिंह नेगी निवासी विष्णु नारायण मिश्रा कॉलोनी बिठौरिया नंबर एक का निर्माणाधीन मकान है। ताजवर के अनुसार आये दिन मकान से निर्माण सामग्री चोरी हो रही थी। इस पर वह बीती रात अपने साथी के साथ अचानक मकान में पहुंचा तो वहां एक युवक लोहे का सामान चोरी कर रहा था। जो उन्हें देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया और धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गये चोर ने पुलिस को अपना नाम अमर कश्यप पुत्र राकेश कश्यप निवासी शिव शक्ति विहार लालडांठ बताया है। मुखानी थाना पुलिस ने मकानस्वामी की तहरीर के आधार पर चोर के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















