यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाये गये रिफ्लेक्टर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रात्रि में बढ़ते धुंध के मद्देनजर यातायात पुलिस देहरादून द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये गये। निदेशक यातायात उत्तराखण्ड के निर्देश पर रात्रि के समय सड़क मार्गों पर कोहरे जैसी स्थिति उत्पन्न होने से संभावित सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के पर्यवेक्षण में दून यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के रूप में आज हरिद्वार रोड अन्तर्गत कारगी चौक, आईएसबीटी, कुआंवाला तथा चकराता रोड पर पानी के टैंकर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिक-अप एवं लोडर आदि पर रिफ्लेक्टर लगाये गये। रात्रि के समय संचालित होने वाले भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये/लगवाए जाने हेतु समस्त थानों को निर्देशित किया गया है। इस लिए दून यातायात पुलिस ने उक्त पहल में समस्त वाहन स्वामी, चालकों से अपेक्षा की है कि ‘सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा’ के दृष्टिगत अपने वाहनों पर रात्रि में दृष्टव्य / फ्लोरेसेंट पेंट अथवा रिफ्लेक्टर लगवायें ताकि रात्रि में किसी प्रकार की अप्रिय घटना/दुर्घटना न होने पाये।

यह भी पढ़ें -   ३० मई २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440