गौलापार में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

खबर शेयर करें

लालटेन पदयात्रा को लेकर गौलापार के कांग्रेसी हुए एकजुट

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार (मुख्य संवाददाता)। भाजपा के शासनकाल में गौलापार में पड़े अवरूद्ध विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस जिला अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इससे पूर्व श्रीराम मेरिज हॉल में आयोजित बैठक में बुधवार को कांग्रेस की लालटेन पद यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गयी।

बैठक में वक्ताओं ने भाजपा द्वारा विकास अवरूद्ध होने आईएसबीटी न बनने, सड़कों व पुलों की जीर्ण-क्षीर्ण हालत देखकर चिंता जताई और प्रदेश में रोजगार न देना, सस्ती शराब सस्ती होने व जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने, रसोई गैस व रोडवेज का किराया वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त कर घोर भर्त्सना की।

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि 26 फरवरी को हल्द्वानी में कांग्रेस की लालटेन द्वारा पद यात्रा निकाली जायेगी। इस लालटेन से भाजपा के तीन वर्ष में किये गये विकास कार्याें को ढूढेंगे। वक्ताओं ने क्षेत्रीय जनता का आहवान करते हुए उक्त लालटेन पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आहवान किया है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, ब्लाक उपाध्यक्ष नीरज रैक्वाल, जिला अध्यक्ष सलीम नैनवाल, पूर्व मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व पीसीसी सदस्य हरेन्द्र बोरा, किरन डालाकोटी, कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष इन्दरपाल आर्या, रमेश नगरकोटी, हरेन्द्र क्वीरा, कमल बिष्ट, तापेश कौला, दया किशन, विपिन राज, जगदीश आर्या, बलजीत सिंह, महिपाल रैक्वाल, नन्दाबल्लभ डालाकोटी, हरीश बेलवाल, भगवान सिंह सम्मल, हेमन्त सिंह बगड्वाल, सज्जन कुमार सहित आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440