समाचार सच, देहरादून। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर आयी है। मंगलवार 21 फरवरी से श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सुबह 7 बजे से ही वेबसाइट, टोल फ्री नंबर, व्हाट्सअप नंबर पर पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। पर्यटन विभाग ने पंजीकरण को लेकर इस बार चार विकल्प दिए हैं। श्रद्धालु वेबसाइट, व्हाट्सअप नंबर, टोल फ्री नंबर के साथ ही मोबाइल एप पर भी पंजीकरण करा सकेंगे।
पर्यटन विभाग की ओर से तय किया गया है कि 21 फरवरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। श्रद्धालु वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण करा सकेंगे। व्हाट्सअप नंबर 8394833833 पर पंजीकरण का विकल्प रहेगा। टोल फ्री नंबर 01351364 के साथ मोबाइल एप touristcareuttarakhand को डाउनलोड कर भी पंजीकरण किया जा सकेगा।
अभी पहले चरण में सिर्फ केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए ही पंजीकरण होंगे।
आपको बता दें , पहले नवरात्र के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय होते ही चारों धामों के लिए पूरी संख्या में पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। तब तक केदारनाथ धाम में प्रतिदिन नौ हजार और बदरीनाथ धाम में 10 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करा सकेंगे। चारों धामों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होते ही बदरीनाथ धाम में 18 हजार, केदारनाथ धाम में 15 हजार, गंगोत्री में नौ हजार और यमुनोत्री धाम के लिए 5500 श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के अनुसार पंजीकरण करा सकेंगे।
चार धाम यात्रा को समाप्त हो ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था
चारों धामों में स्थित होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने चार धाम यात्रा को लेकर अनिवार्य की गई पंजीकरण की व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग की। धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित किए जाने का भी विरोध किया। सीएम आवास में सोमवार देर शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात में होटल कारोबारियों ने कहा कि सरकार चार धाम यात्रा को ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता को समाप्त करे। चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त किया जाए।
ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही आफलाइन पंजीकरण भी पहले की तरह यथावत रखा जाए। चारों धामों में आने वाले श्रदालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त की जाए। श्री केदारनाथ धाम में फाटा और सोनप्रयाग में आफलाइन पंजीकरण के काउंटर पूर्व की भांति सुचारु की जाए। चार धाम यात्रा पर आने वाले वाहनों को परमिट, फिटनेस, ग्रीन कार्ड से जुड़ी सभी औचारिकताओं को हरिद्वार, ऋषिकेश में ही पूरा कर लिया जाए।
Registration for Chardham Yatra will start from tomorrow, February 21, know the whole process…



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



