रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना : देवर ने विधवा भाभी को बनाया हवस का शिकार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के बनभूलपुरा थाना में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल मामला रेप का है, जहां देवर ने अपनी विधवा भाभी को हवस का शिकार बनाया है। उसके इस कृत्य को छिपाने के लिए सास-ससुर भी पहले तो शादी कराने की बात कहते रहे, लेकिन बाद में विधवा को ही मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस में दर्ज मुकदमे में उजाला नगर निवासी एक महिला ने कहा है कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व किच्छा के पुलभट्टा में हुआ था। बीमारी के चलते उसके पति सर्वेश कश्यप की मौत हो चुकी है। आरोप है कि इसके बाद वर्ष 2019 में उसके देवर करन ने उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। इसकी शिकायत जब उसने अपनी सास मोरकली व ससुर ईश्वरी प्रसाद से की तो दोनों ने उसे करन के साथ शादी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद करन उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब गत माह उसने अपने सास-ससुर से करन के साथ उसका विवाह कराने के लिए कहा तो वह मारपीट में उतारू हो गये। हद तो तब हो गई जब 20 मई को उसके ससुरालियों ने उसे दुधमुहे बच्चों समेत मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बनभुलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440