पेंशनरों को राहत : जीवन प्रमाण पत्र जमा करने को 30 जून तक छूट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में बड़ी राहत दे दी है। राज्य सरकार ने कहा कि उन्हें प्रमाण पत्र जमा करने के लिए के लिए 30 जून तक छूट रहेगी।

ज्ञात हो कि अब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से बढ़ रही है। जिससे सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश दे दिये गये है। जिस कारण पेंशनर परेशान थे। इस संबंध में सचिव वित्त अमित नेगी द्वारा निदेशक कोषागार, पेंशन व हकदारी का पत्र भेजकर छूट की सीमा बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की छूट बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी भी पहुंचे वोटर लिस्ट ठीक कराने! बोले- गलती दिखे तो इंतजार नहीं, तुरंत कराएं सुधार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440