उत्तराखंड में शनिवार को राहत : नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

राज्य में अभी तक 48 कोरोना संक्रामित रोगी, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या हुई 26

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड में शनिवार वाला दिन राहत भरा रहा। 183 सैंपलों की रिपोर्ट मिली, जिनमें सभी नैगेटिव हैं। उक्त जानकारी कोविड-19 पर हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जारी रिपोर्ट से मिली है। राज्य में अब कोरोना संक्रामित मरीजों की संख्या 48 है। जिसमें 26 मरीज स्वस्थ्य हो कर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं।

ज्ञात हो कि वर्तमान में राज्य में सबसे ज्यादा संख्या वाला जिला देहरादून है। देहरादून में 25 कोरोना संक्रामित मरीज हैं। जबकि नैनीताल जिले में दस, उधमसिंह नगर में चार, हरिद्वार में सात, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रामित रोगी हैं। लेकिन इनमें से 26 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस समय देहरादून में 13, हरिद्वार में 6 व नैनीताल में 3 कोरोना संक्रामित केस हैं।

शनिवार को यानि आज राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक लैब में 183 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें सभी सैंपल नगेटिव पाये गये। राज्यभर से 5194 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 4423 के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 411 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440