उत्तराखण्ड बोर्ड की शेष परीक्षाएं 20 से 23 जून तक प्रस्तावित

खबर शेयर करें

-सीएम के अनुमोदन के बाद ही प्रस्तावित तिथियों की होगी घोषणा
-छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिये पहनकर आना होगा मास्क

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ने गंभीरता से जांच परखने के बाद हाईस्कूल व इंटर की शेष परीक्षाएं 20 से 23 जून तक प्रस्तावित की गयी है। यह जानकारी देते हुए शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अनुमोदन के बाद ही इन प्रस्तावित तिथियों की घोषणा की जायेगी।

शिक्षा सचिव ने बताया कि करीब 13 विषयों में मुख्य विषय कुछ ही हैं। ऐसे में बोर्ड को इन परीक्षाओं के लिए तीन दिन चाहिए। बोर्ड द्वारा काफी गंभीरता से जांच परख कर परीक्षा कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अगले माह जून के पहले पखवाड़े में करवाया जायेगा। शिक्षा सचिव के अनुसार बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जुलाई माह के अंत तक घोषित करने की संभावना भी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, छत के कमरे में मिला शव

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षार्थियों की सुरक्षा पर शिक्षा सचिव सुंदरम ने बताया कि बोर्ड विद्यार्थियों को मास्क पहनकर आना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों में शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए सैनिटाइजर के साथ थर्मल स्कैनर भी की जायेगी। जिसके लिये वित्त को प्रस्ताव भेजकर धनराशि की व्यवस्था की जायेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440