बदली कोरोना की कॉलर ट्यून…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन लगाने के बाद देश की आर्थिक गतिविधियों पर उल्टा असर पड़ा, जिससे निपटने के लिए सरकार ने आठ जून से देशभर में अनलॉक-1 का एलान किया।
अब तक आप किसी को फोन करने पर कोविड-19 की एक कॉलर ट्यून सुनते थे जो देश में कोरोना की स्थिति बयां करती थी। अब कॉलर ट्यून थोड़ी बदल गई है और उसमें कोरोना के साथ-साथ अनलॉक-1 का भी जिक्र होने लगा है।
अब ये कॉलर ट्यून कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। से ना शुरू होकर श्नमस्कार, कोविड-19 के अनलॉक की प्रक्रिया अब पूरे देश में शुरू हो गई है…ऐसे में अपने घरों से बाहर तभी निकलें जब बहुत आवश्यक होश् से शुरू होती है।
किसी को फोन करने पर कोरोना के प्रति जागरुक करने वाली कॉलर ट्यून कहती है कि श्नमस्कार कोविड-19 के अनलॉक की प्रक्रिया अब पूरे देश में शुरू हो गई है…ऐसे में अपने घरों से बाहर तभी निकलें जब बहुत आवश्यक हो, फेस कवर या मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि मुंह और नाक अच्छी तरह से ढ़कें रहें…सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम दो गज या छह मीटर की दूरी रखें…हाथ और साफ संबंधी स्वच्छता का पालन करें…याद रखें कि छोटी सी लापरवाही ही भी भारी पड़ सकती है…खांसी बुखार या सांस लेने संबंधी समस्या होने पर तुरंत राज्य हेल्पलाइन या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1075 पर संपर्क करें…भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी।
इससे पहले जो आप कॉलर ट्यून सुनते थे वो कुछ इस तरह थी श्कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव ना करें। उनकी देखभाल करें और इस बीमारी से बचने के लिए जो हमारी ढाल हैं, जैसे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि उनको सम्मान दें। उन्हें पूरा सहयोग दें। इन योद्धाओं की करो देखभाल तो देश जीतेगा कोरोना से हर हाल। अधिक जानकारी के लिए स्टेट हेल्प लाइन नंबर या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर करें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440