समाचार सच, हल्द्वानी। राजपुरा वार्ड नंबर 13 के लोग शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र बाली के नेतृत्व में मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला से मिले।
इस दौरान उन्होंने मेयर को बताया कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने के चलते लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़कों में बने गड्ढ़ों में जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान उन्होंने मेयर के समक्ष क्षतिग्रस्त हो चुकी सरकारी दीवार की मरम्मत, सार्वजनिक शौचालय, पार्क के सौंदर्यीकरण समेत कई समस्याएं रखी। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करने को कहा। इस पर मेयर ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा क्षेत्रवासियों को दिलाया। मेयर से मिलने वालों में सूरज श्रीवास्तव, हितेश शर्मा, बिहारी लाल, राजू हृदयेश, रवि कुमार, राधेश्याम रावत, अनिल आर्य आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















