निःशुल्क कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प मे टेस्ट कराते क्षेत्रवासी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज वार्ड 78 के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने अपने कार्यालय मे निःशुल्क कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प का आयोजन किया। कैम्प मे क्षेत्रवासियो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और जागरूक लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कोरोना वायरस के बारे मे बताया। उन्होंने कहा की कोरोना वायरस बीमारी कोविड-19 एक संक्रामक बीमारी है जो हाल ही में पता चले एक नए वायरस की वजह से होती है। देश मे कोरोना वायरस दिन प्रति दिन अपने पैर प्रसारता जा रहा हैं। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं हैं। राज्य सरकार अपने स्तर पर कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम नहीं उठा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान भारू वाला ग्रांट श्रीमती कुसुम वर्मा, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, गौतम वर्मा, कैन्ट प्रभारी सुभाष धस्माना, यूथ कांग्रेस धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, एडवोकेट विजय पाल, विकास कुमार, कमल कुमार, योगेश कुमार, अनिल डिमरी, वार्ड अध्यक्ष डम्बर राई, देवांश शर्मा आदि उपस्थित थे। निःशुल्क कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प में डॉ हिमांशु रमोला, डॉ ऐ.क्यू. अंसारी, डॉ अमिता भटनागर, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार आर्य, लेब टेक्नीशियन अभिषेक अमोठी ने विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440