बसें चलवाने पर क्षेत्रवासियों ने किया मुख्यमंत्री का आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रताप नगर के ग्राम मुखेम, कुडी व खिट्टा में परिवहन निगम की बसें चलवाने पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और विधायक विजय सिंह पंवार का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोग लम्बे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने क्षेत्रीय जनता की इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों को उक्त गांवों के लिये बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम की तीन बस एक साथ चलने से स्थानीय जनता उत्साहित है और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधायक विजय सिंह पंवार व परिवहन निगम का धन्यवाद किया है। इस संबंध में स्थानीय जनता की ओर से श्री प्रेमदत्त जुयाल ने प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आभार पत्र प्रेषित किया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 276 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440