उत्तराखण्ड की शिल्पकला का सम्मान, ज्योति गोस्वामी अव्वल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नटरांजली आर्ट थिएटर आगरा के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताज महोत्सव में उत्तराखंड की शिल्पकला को सर्वाेच्च स्थान मिला है। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी की फतेहपुर निवासी ज्योति गोस्वामी ने अवशिष्ट पदार्थों से विभिन्न आकृतियां बनाई और प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम आयोजक अलका सिंह व रितु गोयल ने बताया कि ज्योति गोस्वामी कला के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न कलाओं की प्रस्तुति देती हैं। ज्योति ने इस प्रतियोगिता में अपशिष्ट पदार्थों का बेहतर इस्तेमाल करने के बारे में बताया। बता दें कि नटरांअली अर्ट थियेटर इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 6 वर्षों से कराती आ रही है। जिसमें हर साल कई देशों से कलाकार प्रतिभाग करते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन इस बार नृत्य, संगीत, गायन-वादन, शिल्पकला, हस्तकला आदि कला की विधाओं को लेकर किया गया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चाफी–पदमपुरी मार्ग की सुस्ती पर मंत्री कैड़ा सख्त, बोले- काम में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440