वाहन ट्रांसफर समेत ड्राइविंग लाइसेंस में संशोधन कार्यों पर लगा दी गई रोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। कोरोना की संक्रमण दर में तेजी के बाद अब राज्य के सरकारी दफ्तरों में कामकाज सिमट रहा है। इसी क्रम में दून आरटीओ कार्यालय में आज से केवल जरूरी कार्यों को ही किया जाएगा। लर्निंग लाइसेंस टेस्ट, व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस, नए वाहन का पंजीकरण, परमिट और प्रवर्तन से संबंधित कार्य ही होंगे, जबकि वाहन ट्रांसफर समेत ड्राइविंग लाइसेंस में संशोधन जैसे कार्यों पर रोक लगा दी गई है।

आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस में जिन आवेदकों के स्लॉट बुक हैं, सिर्फ उन्हीं को कार्यालय में प्रवेश करने दिया जाएगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण आरटीओ में काम की गति पर फिर ब्रेक लग गया है। कोरोना संक्रमण कम होने पर 17 मार्च को ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के स्लॉट बढ़ाए गए थे, मगर अब भीड़भाड़ के कारण इसके स्लॉट तो कम नहीं किए गए, लेकिन बाकी कार्यों को सीमित या कुछ पर रोक लगा दी गई है। आरटीओ पठोई ने बताया कि कार्यों में जुट रही भीड़ की समीक्षा की जा रही है। अगर जरूरत हुई तो अगले सप्ताह से सभी कार्यों की दैनिक संख्या भी सीमित कर दी जाएगी। गत वर्ष कोरोना लॉकडाउन के बाद जब सरकारी कार्यालय खुले तो आरटीओ में सीमित संख्या के संग आमजन को प्रवेश की मंजूरी दी गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   'मां भारती के वीर सपूत को शत-शत नमन'… ऑपरेशन रक्षक के शहीद हवलदार तिलक चंद्र की पुण्यतिथि पर उमड़ा सम्मान का सैलाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440