नवीन मंडी में फुटकर खरीददार को प्रतिबंध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने बरेली रोड स्थित नवीन मंडी में फुटकर खरीददारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि नवीन मंडी में जनता के द्वारा फुटकर मात्रा में सब्जी खरीदी जा रही है। जिससे मण्डी में भीड़ -भाड़ होने की वजह से वहां पर ज्यादा लोगों के संक्रमित होनी की स्थिति बन सकती है। जिसके रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा मंडी में फुटकर खरीदारों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसके मद्देनजर आज मंडी में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।

प्रशासन द्वारा सभी फुटकर खरीददारों का सूचना दी जा रही है कि वह अपनी खरीदारी अपने निकटम फुटकर दुकानों से ही करे ताकि कोरोना से होने वाले संक्रमण को रोका जा सके और सोशल डिस्टेसिंग के प्रति जनता को जागरूक किया जा सके अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी। वही कोरोना जैसी महामारी को रोकने के उद्देश्य से आज हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा ने जनता को जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना बीमारी से केवल सोशल डिस्टेंसिग द्वारा ही अभी हम अपना बचाव कर सकते है। इसलिए खरीददारी करते समय 1 मीटर की दूरी बनाकर ही वस्तुएं खरीदे। क्योंकि यह वाइरस एक दूसरे के संपर्क में आने से ही फैलता है। इसलिए जितना सोशल डिस्टंसिंग का पालन किया जायेगा उतना ही बचाव संभंव है और जनता से प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 17 जुलाई 2026: श्रीविनायक चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

वही एसपी हल्द्वानी अमित श्रीवास्तव ने जनता को समझाते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन जनता के लिए सदैव कार्यरत रहेगा ताकि इस कोरोना महामारी से जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके। उन्होनें लोगो को मास्क लगाने और सेनेटाइजर के प्रयोग की अपील की क्योकि मास्क और सेनेटाइजर के निरन्तर प्रयोग से यह बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इसलिए जो भी जन बाजार आए वह मास्क लगाकर ही आए और जितना हो सके वाहनों का प्रयोग न करे और यदि आवश्यक हो तो केवल दो पहिया वाहन का ही प्रयोग करे चार पहिया वाहन को बाजार में न लाए नहीं तो उन पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440