15 माह से लापता युवक को परिजनों से मिलाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आज से लगभग 8 माह पूर्व काठगोदाम सड़क किनारे एक विक्षप्ति युवक आग सेंक रहा था इसी दौरान वहां से निकल रही समाजसेवी योगेश जोशी का दिल पसीज गया उन्होंने अपने भाई विपिन थुवाल के साथ मिलकर अपनी कार में बिठाया और मानस सेवा केन्द्र ले गये जहां मनोचिकित्सक डॉ. गणेश मेवाड़ी व स्टाफ की देखरेख में उसका उपचार हुआ। जिसकी हालत लगातार सुधरती गई। उसने अपने वालों व घर का पता बताया। युवक ने अपना नाम शेखर बताया और घर का पता अनाकपल्ली जिला चित्तूर आंध्र प्रदेश बताया। योगेश जोशी तत्काल अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी हासिल कर एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत को दी। मात्र 5 घंटे के अन्दर युवक का पता खोजकर घरवालों को युवक की जानकारी दी जिसपर आज मंगलवार को युवक के माता- पिता, भाई हल्द्वानी पहुंचे। बहुउद्देशीय भवन में जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र ंिसंह धौनी को उक्त मामले से अवगत कराया जिसपर उनके द्वारा बेटे को मां बाप से मिलाया तो बिछड़े हुए पुत्र को पाकर मां, बाप, भाई भावुक हो उठे साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन, समाजसेवी व चिकित्सकों का आभार भी जताया और अपने बेटे को लेकर वह अपने घर को रवाना हो गये।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440