दून में सड़क सुरक्षा माह का हुआ विधिवत शुभारम्भ

खबर शेयर करें

पूरे एक माह चलेगा 32 वां सड़क सुरक्षा माह

समाचार सच, देहरादून। आज पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड केवल खुराना के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डॉ वाईएस रावत द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 32 वां सड़क सुरक्षा माह-2021 का पुलिस लाइन देहरादून में उदघाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के द्वारा दीप प्रज्जलित कर विधिवत उदघाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के अभिभाषण में सड़क सुरक्षा माह-2021 में उत्तराखण्ड राज्य के लिए राज्य सड़क सुरक्षा समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों से अपेक्षा की गई। कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद देहरादून के समस्त थानों की चीता मोबाईल, सीपीयू हॉक यूनिट सहित 50 मोटर साईकिल तथा 02 इण्टरसेप्टर वाहनों की संयुक्त रैली को अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा प्लैग ऑफ कर रवाना किया गया। बाईक रैली पुलिस लाइन रेसकोर्स से बल्लुपुर, प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील के उपरान्त पुनः पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में समाप्त की गयी। कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्रीमती नीरु गर्ग पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज तथा डॉ योगेन्द्र सिंह रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य़ अधीनस्थ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   34 जिंदगियां बचाकर खुद मौत से हार गया पहाड़ का बेटा, रोडवेज चालक बेनीराम की बहादुरी को सलाम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440