हल्द्वानी में रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के रामपुर रोड पर डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय मनोज की मौत हो गई। हादसे में उनके साथी तेज सिंह थापा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -   युवाओं के लिए सुनहरा मौकाः कुमाऊं विश्वविद्यालय में 62 पदों पर भर्ती

पुलिस के अनुसार, मनोज और तेज सिंह बाइक पर देवलचौड़ की ओर जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे उनकी बाइक हल्द्वानी की दिशा से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।

राहगीरों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। घायल तेज सिंह का इलाज चल रहा है। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शव को मोर्चरी भेजा गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440