हल्द्वानी विस क्षेत्र के वार्ड होंगे रोशन, इंदिरा ने विधायक निधि से बांटी 261 सोलर स्ट्रीट लाइटें

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अब हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड जल्दी ही रोशन होंगे। नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक डॉ0 इंदिरा हृदयेश ने विधायक निधि से 261 सोलर स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध करवायी हैं। ज्ञात हो कि लम्बे समय से स्थानीय पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की समस्या के समाधान हेतु मांग की गयी थी। जिस पर श्रीमती हृदयेश ने इस मांग पर गंभीरता दिखाते हुए अपनी विधायक निधि से उक्त सोलर स्ट्रीट लाइटें खरीद की है।
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि महानगर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट की दिक्कत है। इसे देखते हुए प्रथम चरण में यह लाइटें मंगवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के माध्यम से यह स्ट्रीट लाइटें हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के हर पार्षद को वितिरत की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440