आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा का निधन, सीएम ने जताया शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रमुख समाजसेवी व आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अनेकों लोगों ने दुःख जताया है। गोविंदपुरा सुभाषनगर निवासी समाजसेवी 60 वर्षीय गुरविन्दर सिंह चड्ढा की देर रात करीब ढाई बजे तबियत बिगड़ी। इस पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। चड्ढा सूचना अधिकार अधिनियम के माध्यम से भ्रष्टाचार की पोल खोलने के साथ ही गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहे। उन्होंने पहाड़ से आने वाले गरीब मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए खासा संघर्ष भी किया। गुरविन्दर चड्ढा निस्वार्थ भाव से गरीबों की मदद करते थे। उन्होंने गरीब मरीजों को भर्ती कराने, दवा उपलब्ध कराने से लेकर घर छोडऩे तक की व्यवस्था का बीड़ा खुद उठाया था। इसके अलावा जनसमस्याओं को प्रशासन के सामने रखने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। चड्डा अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री को बिलखता छोड़ गए हैं। चड्ढा के निधन पर सामाजिक, राजनैतिक समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने चड्ढ़ा के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना की है।
इधर आरटीआई कार्यकर्ता क्लब उत्तराखंड की शोक सभा में आरटीआई वरिष्ठ कार्यकर्ता सरदार गुरविंदर सिंह चड्ढा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में स्वर्गीय गुरविंदर सिंह चड्डा जी को वरिष्ठ समाजसेवी और लोगों का सच्चा हमदर्द बताया।
शोक सभा मे आरटीआई कार्यकर्ता क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, महामंत्री महेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राज्य मंत्री श्री प्रकाश हरबोला, उपाध्यक्ष जहीर अंसारी, जितेंद्र रौतेला, बृजेश खन्ना, नानक चंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अजीम खान रामनगर, फरीद अहमद, हेमंत गौनिया, अजहर सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440