नशे का सेवन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस की पैनी नजर, मिशन मर्यादा के तहत 29 व्याक्तियों पर हुई कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग व सार्वजनिक स्थानों पर हुक्काबाजी व नशे का सेवन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत 29 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी है।

ज्ञात हो कि जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से धार्मिक व तीर्थ स्थलों की पवित्रता बनाये रखन हेतु मिशन मर्यादा चलाया हुआ है। पुलिस द्वारा केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग, पड़ावों व सार्वजनिक स्थानों पर हुक्काबाजी व नशे का सेवन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। गत दिवस सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत हरियाणा निवासी एक युवक हुक्केबाजी कर रहा था व सीतापुर की तरफ 2 युवकों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाया जा रहा था। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से इनके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम व कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है, साथ ही पुलिस के स्तर से इनको सख्त चेतावनी भी दी गयी है। मिशन मर्यादा के तहत जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा कुल 29 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की केदारनाथ धाम यात्रा व जनपद के अन्य धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर आ रहे श्रद्धालुओं व पर्यटकों से अपील है कि यहां की पवित्रता एवं मर्यादा का ध्यान रखें, किसी भी प्रकार की गन्दगी न फैलायें, साथ ही मर्यादित आचरण करें। अमर्यादित आचरण करने पर पुलिस के स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 25,878 गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी सिलिंडर डिलीवरी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440