कालाढूंगी निवासी रुद्रपुर सिडकुल कर्मी की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रुद्रपुर। कालाढूंगी निवासी रुद्रपुर सिडकुल कर्मी की रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें -   अब काठगोदाम डाक बंगले से चलेगा जिला पंचायत कार्यालय! 14 करोड़ का बजट पास, कई बड़े फैसले

जानकारी के अनुसार कालाढूंगी चिंतापुर निवासी 27 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र हरिदत्त पंत रुद्रपुर सिडकुल में काम करता था। शुक्रवार को वह रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। इस बीच बेलबाबा के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से नितिन को एसटीएच लाया गया, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इधर सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   सेवानिवृत्ति के बाद भी निभा रहे समाज का फर्ज! चार वरिष्ठजनों ने दूरस्थ गांव के नन्हे बच्चों की मुस्कान बनकर जीता दिल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440