सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग कर रहा सत्तारूढ़ दल : कांग्रेस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड आफ आनर और अब प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा को हेलीकाप्टर की सुविधा देने पर कांग्रेस ने तीखे सवाल दागे हैं।

Ad Ad

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्तारूढ़ दल सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग कर रहा है। कांग्रेस को इन दिनों भाजपा पर हमले बोलने का अच्छा-खासा मौका मिला हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बीते रोज बागेश्वर में जिला प्रशासन की ओर से गार्ड आफ आनर पर कांग्रेस तीखे सवाल दाग चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कौशिक कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। क्या उन्हें मालूम नहीं था कि वह अब मंत्री नहीं हैं। भाजपा और उसके नेता सत्ता के मद में चूर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सड़क पर खड़े आवारा पशुओं ने ली ढाबा संचालक की जान! घर लौटते वक्त दर्दनाक मौत, एक साल का बेटा देख रहा राह

उन्होंने कहा कि अब भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बारे में सरकारी हेलीकाप्टर सेवा के दुरुपयोग की जानकारी सामने आ रही है। यह आश्चर्यजनक है। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी सवाल दागा कि मदन कौशिक ही नहीं, भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा भी राज्य के सरकारी हेलीकाप्टर का दुरुपयोग कर रही हैं। वह हेलीकाप्टर से लखीमपुर खीरी गईं। भाजपा के नेता प्रोटोकाल के उल्लंघन के साथ सरकारी धन का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर हेलीकाप्टर के साथ रेखा वर्मा का फोटो भी पोस्ट किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440