समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के चुनाव में नाम वापसी के दिन महामंत्री पद के प्रत्याशी इकबाल हुसैन द्वारा अपना नाम वापिस ले लिये जाने से वहां सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में अध्यक्ष पद पर मनीष कुमार अग्रवाल, महामंत्री पद पर प्रताप जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर निशांत वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्र शेखर मौलावी, महिला उपाध्यक्ष भागीरथी जोशी, महिला सचिव पद पर मोनिका शर्मा, संगठन मंत्री पद पर गोविंद उपाध्याय, प्रचार मंत्री पद पर भूपेंद्र जोशी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। 24 फरवरी को 11 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रमोद तौलिया द्वारा निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी को निर्वाचन प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। वहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रमोद तोलिया, सहायक चुनाव अधिकारी भोला दत्त भट्ट, नंदकिशोर कर्नाटक, जितेंद्र मेहता, सदस्यता प्रभारी पवन जोशी, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह आंनद, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे मौजूद रहे।
सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के चुनावों में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। एक दिन पहले सात पदों पर चुनाव निर्विरोध हो गया है। वहीं महामंत्री पद के लिए चुनाव होना था लेकिन नाम वापसी के दिन इकबाल हुसैन ने अपना नाम वापस लिये जाने से सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध हो गये।
मनीष ने गिनायी प्राथमिकताएं

हल्द्वानी। इधर व्यापार मंडल के निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष मनीष ने कहा कि वे अपनी भावी योजना की जानकारी शपथ ग्रहण के बाद देंगे। वहीं उनका कहना है कि बाजार क्षेत्र में तमाम समस्याएं है और सभी को विश्वास में लेकर ही अपनी टीम के साथ कार्य करेंगे। वहीं बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय बनाया जायेगा। वहीं महिलाओं की सुरक्षा पर ख्याल रखा जायेगा।
व्यापारियों की समस्याओं पर मुखर भागीरथी

हल्द्वानी। महिला उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गयी भागीरथी जोशी ने कहा कि वे बाजार में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगी। उनका कहना था कि वे विशेषकर महिलाओं के सुरक्षा के लिए कार्य करेंगी और बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाने के लिए सरकार के अधिकारियों से सम्पर्क किया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। भागीरथी जोशी ने कहा कि वे अपने स्तर पर भी व्यापारियों के लिए कार्य करेंगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


