साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने करवाया निर्धन कन्या का विवाह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निर्धन कन्या का विवाह करवाने में कई संस्थायें बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। ऐसी ही महानगर की एक संस्था साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने एक निर्धन कन्या का विधि-विधान के साथ विवाह करा कर पुण्य काम किया है। संस्था ने कन्या को सोने-चांदी गहने, बैड, पंखा, बर्तन, बक्सा व दुल्हन के कपड़े आदि भेंट किये। शादी में कोविड की गाइडलाइनों ध्यान रखा गया।
इस शुभ कार्य हेतु संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष दया बिनवाल, सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, मधु बिष्ट, हेमा चिलवाल, कमला जोशी, रमेश चंद्र, लीला मनराल, रीता पाण्डे, पूष्पा उप्रेती, बीना पाठक, गीता पन्त, ममता जोशी, लीला कोठारी, उर्मिला परिहार, बिमला काण्डपाल, दीपा जोशी आदि का सहयोग रहा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440