सफाई कर्मियों ने किया 19 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अपने मांगों को लेकर आंदोलित देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इसकी सूचना उन्होंने नगर निगम व जिला प्रशासन को दे दी है।

देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उनका आरोप है कि उनकी समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिश जा रहा है। कई बार वह आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें महज आश्वासन ही दिये जा रहे हैं। इन मांगों को लेकर कर्मचारी 12 जुलाई से धरना-प्रदर्शन व अन्य माध्यमों से रोष जता रहे हैं। लेकिन अभी तक मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर विचार-विमर्श के लिए 19 जून को मेयर से समय मांगा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते 4 जुलाई से आंदोलन का नोटिस दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   काशीपुर में युवती की गोली लगने से मौत का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; छीनाझपटी में चली गोली, फिर मिटाए गए सबूत!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440