समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान से ही साहू टीम द्वारा गौसेवा का कार्य आज 100 वें दिन जारी रहा। ज्ञात हो कि कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेत्तृव में राजपुरा व तिकोनिया में सैकड़ो गायों को हरा चारा खिलाने का कार्य किया जा रहा था।
साहू ने बताया कि लॉकडाउन में बेजुबानों का जीवन संकट में था। जिसको देखते हुये 19 अप्रैल से निरन्तर गौ सेवा अभियान जारी है। उनकी टीम द्वारा गायों को चारा पानी उपलब्ध कराने के साथ ही सैकड़ों बीमार गायों का इलाज करवाया गया।
उन्होंने गौसेवा में सेवा व सहयोग करने के लिये पंकज कश्यप, जीत सिंह, सचिन राठौर, अभिषेक श्रीवास्तव, आशू रानी, हैप्पी माहेश्वरी व पशु चिकित्सक के एन कांडपाल के अथक सहयोग का आभार जताया है।
अभियान के प्रमुख सदस्य पंकज कश्यप व जीत सिंह ने कहा है कि बेज़ुबानों की सेवा कर बेहद खुशी होती यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



