समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुख़ानी-कुसुमखेड़ा के चुनावों में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद तोलिया और जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गयी है। अध्यक्ष पद पर मनीष कुमार अग्रवाल, महामंत्री पद पर इकबाल हुसैन, महिला उपाध्यक्ष पद पर भागीरथी जोशी और मोनिका शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए निशांत वर्मा और प्रचार मंत्री पद पर भूपेंद्र जोशी ने नामांकन पत्र लिया। वहीं कल नामांकन पत्र प्राप्त करने का अंतिम दिन है। वहीं 21 फरवरी और 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे से साय 4 बजे तक इंद्रा कॉम्प्लेक्स निकट हनुमान मंदिर कामलुवागांजा रोड कुसुमखेड़ा में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। वहंा सहायक चुनाव अधिकारी भोला दत्त भट्ट, नंद किशोर कर्नाटक, जितेंद्र मेहता, सदस्यता प्रभारी पवन जोशी, जिला निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह आंनद व जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












