समाचार सच, हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक सैलून कर्मी ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय शिवम खन्ना यहां नैनीताल रोड स्थित एक सैलून में कार्यरत था। बीती शाम को वह देवलचौड़ में किराए के कमरे में फांसी के फंदे में झूल गया। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर उसने टीपीनगर चौकी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर शिवम का शव पंखे के कुंडे से झूल रहा था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि कोविड कर्फ्यू के बीच सैलून बंद होने के चलते इन दिनों शिवम बेरोजगार था। जिसके चलते वह अक्सर मानसिक तनाव में रहता था और एकांतपन में रहने लगा। युवक की आत्महत्या की वजह को बेरोजगारी से जोड़कर ही देखा जा रहा है। इधर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। इस पर परिजन यहां पहुंच गये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















