सल्ट उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी गंगा ने जनसभाएं कर जनता से किया सीधा संवाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा/हल्द्वानी। सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने सल्ट विधानसभा के ग्राम पंचायत सालाण गाँव, डुंगरा गाँव, जमणा गाँव व भेरंखखाल बाजार आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क व जन सभाएँ कर जनता से सीधा संवाद किया।

गंगा पंचोली ने भाजपा की नाकामियों को लोगों से साझा करते हुए कहा कि भाजपा ने चार साल के कार्यकाल में फेल हुए मुख्यमंत्री को हटाकर अपनी सरकार की विफलता में मुहर लगा दी। अब एक नौसिखिए मुख्यमंत्री के हाथों कमान दे प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है जिसके लिए जनता भाजपा को माफ़ नही करेगी। उन्होंने क्षेत्र में विकास की बयार बहाने के लिए लोगों से कांग्रेस को मज़बूत करने की अपील की। पंचोली ने क्षेत्रीय ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वो उनके हर संघर्ष में साँथ रहेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी गंगा का कहना है कि जनसंपर्क के दौरान लोगों में भाजपा के प्रति महंगाई, बेरोज़गारी, पलायन, चिकित्सा, शिक्षा आदि को लेकर किए गए वादे पूरा ना कर गुमराह करने को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   9 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे प्राथमिक शिक्षक, बैरिकेडिंग पर रोका तो सड़क पर ही दिया धरना
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440