
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना बीमारी संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान विभिन्न समाजसेवियों ने लोगों की निस्वार्थ सेवा करने का बीड़ा उठाया है। इनमें जहां जरूरतमंद लोगों को भोजन व राशन बांटा जा रहा है वहीं मास्क, सेनेटाइजर व अन्य जरूरत की सामग्री बांटी जा रही है। इधर घरों व गलियों को भी सेनेटाइजर किया जा रहा है। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं परमार्थ एजुकेशन के अध्यक्ष संदीप कुकसाल का नाम भी अग्रणी है। वे भी जरूरतमंदों व निर्धनों की सहायता को आगे आये।

गौरतलब है कि छात्र जीवन से ही वे समाज सेवा से जुड़े रहे। वहां उन्होंने कोषाध्यक्ष पद पर रहने के दौरान छात्र-छात्राओं के हितों के लिए आवाज उठाई। वहीं निर्धन विद्यार्थियों के कल्याणार्थ कदम उठाये। संदीप हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रहने के साथ भाजपा की युवा इकाई से जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा परमार्थ एजुकेशन के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को भी पुरस्कृत कर उनका हौंसला अफजाई करते नजर आते हैं। इधर कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान वे समाज में निर्धन तथा जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए भी आगे आए हैं। जहां वे लोगों को सेनेटाइजरए मास्क वितरण कर रहे हैं वहीं राशन वितरण में अपना सहयोग प्रदान करते हुए दिख रहे हैं। संदीप ने बताया कि वे निर्धनों की सेवा के लिए संकल्पबद्ध हैं तथा आगे भी लोगों के निस्वार्थ भावनाओं से सेवा करते रहेंगे।
वर्तमान में इस सेवा में उनके साथ टीम में रविन्द्र बाली, ललित जोशी, मनीष नोकरी, अभिषेक शर्मा, बबीता बिष्ट, मुकुल जोशी, कनिष्क धीगरा शामिल हैं। इधर कुकसाल ने कोरोना को हराने के लिये सामाजिक दूरी और निधारित नियमों के पालन की अपील की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


