संस्कृत भारती ने जरूतमंदों के मदद को बढ़ाये हाथ

खबर शेयर करें

भाजपा नगर टीम को सौंपा कच्चा राशन व सब्जियां

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन में किसी को कोई दिक्कत न होने पाए, इसको लेकर शासन प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधि भी जुटे हुए हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं भी बढ़ चढ़कर लोगों की मदद कर रही हैं। ऐसे ही संस्कृत भारती उत्तराखण्ड की प्रांताध्यक्षा श्रीमती जानकी त्रिपाठी व उनकी टीम भी हैं, जिन्होंने जरूतमंदों के लिये मदद को हाथ बढ़ाये हैं। मंगलवार को उनकी टीम ने महानगर में गरीब व असहाय लोगों को प्रतिदिन पका कर खिलाने वाली भाजपा नगर अध्यक्ष विनित अग्रवाल व उनकी टीम को कच्चा राशन व सब्जियां उपलब्ध करवायी।

संस्कृत भारती उत्तराखण्ड की टीम ने भाजपा नगर की मोदी टिफिन रसोई के लिए लगभग 5 हजार रुपये की खाद्य सामग्री प्रदान की है। खाद्य सामग्री में दालें राजमा, चना, चावल, सब्जियां, मटर, आलू अदरक व मसाले आदि खाद्य सामग्री शामिल है। ज्ञात हो कि भाजपा नगर टीम द्वारा प्रतिदिन मोदी टिफिन रसोई में खाना बनवा कर गरीब, असहाय व भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

संस्कृत भारती की उत्तराखण्ड प्रांताध्यक्षा श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी जरूरतमंद, असहाय व्यक्ति भूखा ना रहे, इसके लिए उनकी संस्था द्वारा उक्त मोदी टिफिन रसोई में थोड़ी सेवाभाव दी है। उन्होंने इस पुनीत कार्यों में लगे भाजपा नगर मोदी टिफिन टीम की भूरि-भूरि प्रंशसा की है। इधर भाजपा नगर अध्यक्ष विनित अग्रवाल ने संस्कृत भारती टीम का आभार जताते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान गरीब, जरूरतमंदों तक उनकी टीम भोजन आदि पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह

संस्कृत भारती की तरफ से सेवा देने वाली टीम में प्रान्ताध्यक्ष श्रीमती जानकी त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरीश चन्द्र शर्मा, विभाग संयोजक चन्द्र प्रकाश उप्रेती, सम्भाग संयोजक प्रकाश चन्द्र भट्ट, नगर मंत्री ओंकार नाथ कोष्टा, श्रीमती आरती पंत, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य कैलाश पंत, जगदीश पाण्डे शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440