संस्कृत के प्रचार प्रसार को संस्कृत भारती ने खोला बालकेंद्र

खबर शेयर करें

हम भारत की कल्पना संस्कृत भाषा के बिना नहीं कर सकते : पार्वती किरौला

समाचार सच, हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह समारोह के अवसर पर बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति एवं संस्कृत भारती नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत के प्रचार प्रसार हेतु संस्कृत बालकेंद्र खोला गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्यअतिथि खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज की पूर्व प्रवक्ता श्रीमती पार्वती किरौला एवं विशिष्ट वक्ता पूर्व प्राचार्य डॉ0 गोपाल त्रिपाठी तथा संस्कृत भारती उत्तराखण्ड की प्रान्तीय प्रवक्ता श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने संयुक्त से उक्त बालकेंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्रीमती पार्वती किरौला ने कहा कि संस्कृत भाषा भारत की भाषा है। हम भारत की कल्पना संस्कृत भाषा के बिना नहीं कर सकते हैं। विशिष्ट वक्ता के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ0 गोपाल त्रिपाठी जी ने कहा कि संस्कृत वेद भाषा है जो हर प्राण में संस्कार को देने वाली है। कार्यक्रम के संयोजन कर रहे संस्कृतभारती नैनीताल के जनपद संयोजक डॉ0 नीरज जोशी ने बालकेंद्र के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि बाल केंद्र में बच्चों को संस्कृत का प्रारंभिक ज्ञान, व्यवहारिक संस्कृत, स्तोत्र पाठ इत्यादि विविध संस्कृत विधाओं से अवगत कराना है। संस्कृत भारती के कुमाऊं संभाग प्रमुख डॉ चंद्र प्रकाश उप्रेती ने संस्कृत भारती का परिचय देते हुए संस्कृतभारती क़े कार्यों एवं उसके उद्देश्यों से अवगत कराया। उधम सिंह नगर से आए हुए जनपद संयोजक डॉ जगदीश चंद्र पांडे ने संस्कृत में सूक्तियों के माध्यम से छात्रों को अवगत कराया और संस्कृत में परिचय भी बच्चों को सिखाया। संस्कृत भारती की प्रान्ताध्यक्षा श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्कृत भारती एक अखिल भारतीय संगठन है, जो हर राज्य में कार्य कर रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और संस्कृत की महत्ता को बनाए रखना तथा संस्कृत में वार्तालाप के साथ देश सेवा है।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इतिहास और भारतीय संस्कृति के बारे में भी बताया गया। साथ ही बच्चों को संस्कृत में श्लोकों का उच्चारण करवाया। इस दौरान कई बच्चों ने अपना परिचय संस्कृत भाषा में दिया। जिसकी उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ हेमंत जोशी ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट जी. एस. किरौला, सुनीता पाण्डे, प्राञ्जल, दीपक, रिंकी, मीनाक्षी, प्रीति, खुशी, रूपा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440