समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। संस्कृतभारती हल्द्वानी एवं कामधेनु प्रकल्प उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण पूर्णिमा मास की संस्कृत दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यहां गौलापार के बागजाला स्थित शिव मंदिर परिसर में संस्कृत की वर्तमान में उपादेयता एवं महत्त्व विषय पर संस्कृत गोष्ठी भी आयोजित की गई और छात्र-छात्राओं व उपस्थित संस्कृतानुरागियों द्वारा संस्कृत में श्लोक, गीत व नृत्य आदि प्रदर्शित किया गये तथा प्रसिद्ध स्तोत्रों का पाठ भी किया गया। आपको बता दें कि संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु श्रावण मास की प्रत्येक पूर्णिमा तिथि को संस्कृत दिवस मनाया जाता है।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्कृत भारती की प्रांताध्यक्षा श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत दिवस से हम सभी लोगों को संस्कृत के व्यापक प्रचार-प्रसार व इस भाषा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यवहार में अधिक से अधिक संस्कृत शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
संस्कृत भारती के कुमाऊं संभाग संयोजक डॉ० चंद्र प्रकाश उप्रेती ने संस्कृतभारती के द्वारा संस्कृत संभाषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
संभाग संपर्क प्रमुख प्रकाश भट्ट ने बताया कि संस्कृतभारती वर्तमान में विश्व के 28 देशों में संस्कृत भाषा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है, 8 अगस्त से 14 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन समग्र विश्व में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ राज्यपाल महोदय की उपस्थिति में राजभवन, देहरादून में किया गया। जिसमें नैनीताल जिले के भी चार संस्कृत विद्वानों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद नैनीताल जनपद संयोजक डॉ नीरज जोशी ने तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ० जगदीश चंद्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु प्रतिबद्धता जताई।
गोष्ठी में मुख्य रूप से जगदीश जोशी, डॉ0 हेमंत जोशी, डॉ0 भारतीनारायण भट्ट, दीपक पांडे, कैलाश सनवाल, हरीश शर्मा, ललितमोहन पांडे हिमानी जोशी, दीक्षा, अदिति, वैष्णवी सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति व संस्कृतभारती के कार्यकर्ता और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















