श्रावणी उपाकर्म के साथ मनाया संस्कृत दिवस

खबर शेयर करें

संस्कृत के प्रचार-प्रसार को विद्यालयों व विद्वानों का दायित्व महत्वपूर्ण: मिश्र

समाचार सच, हल्द्वानी। श्रावणी पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के पर्व पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में श्रावणी उपाकर्म के साथ संस्कृत दिवस मनाया गया। इस मौके पर वैदिक विधि से प्राचार्य डॉ नवीन चंद्र बेलवाल के सानिध्य में ऋषि तर्पण व प्रतिष्ठा कराई गई।
यहां सूक्ष्म आयोजन के दौरान सहायक निदेशक संस्कृत पद्माकर मिश्र द्वारा संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवभूमि में देव भाषा संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए संस्कृत विद्वानों वह संस्कृत विद्यालयों का दायित्व महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्कृत विद्वान डॉ0 संजय सुनाल को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ नवीन चंद्र बेलवाल, आचार्य साकेत पाठक, डॉ नारायण दत्त थुवाल, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, दीप चन्द्र जोशी, शुभम पाठक, छात्र कमलेश पाण्डे, प्रमोद कॉलौनी, पवन मनीष सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मनोज पांडे ने किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440