सफला एकादशी: इस व्रत के प्रभाव से रुके हुए कार्य गति पकड़ते हैं और साधक के प्रयास सफल होते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सनातन परंपरा में प्रत्येक एकादशी का अपना विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है, किंतु पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशीकृसफला एकादशीकृको विशेष रूप से सिद्धिदायक माना गया है। ‘सफला’ अर्थात सफलता, यही कारण है कि इस दिन व्रत और विधिपूर्वक पूजन से जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से रुके हुए कार्य गति पकड़ते हैं और साधक के प्रयास सफल होते हैं।

सफला एकादशी 2025 की तिथि
पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि
प्रारंभ- 14 दिसंबर 2025, रविवार, सायं 6.49 बजे
समापन- 15 दिसंबर 2025, सोमवार, रात्रि 9.19 बजे
उदया तिथि की मान्यता के अनुसार सफला एकादशी 15 दिसंबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ माह 2026: इस महीने भगवान विष्णु, सूर्यदेव और देवपूजन के लिए विशेष फलदायी माना जाता है

धार्मिक मान्यताएँ और लाभ
शास्त्रों में वर्णित है कि सफला एकादशी का व्रत करने से संकटों से मुक्ति मिलती है, धन-धान्य में वृद्धि होती है और मान-सम्मान प्राप्त होता है। यह व्रत नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त इस दिन श्रद्धा से भगवान अच्युत का स्मरण करता है, उसके अधूरे कार्य पूर्ण होने लगते हैं।

कौन-सा दीपक जलाना माना जाता है शुभ
आम दिनों में भगवान विष्णु को घी का दीपक अर्पित किया जाता है, जबकि सफला एकादशी पर घी के साथ सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना भी अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा करने से रुकी हुई प्रगति में तेजी आती है और घर में लक्ष्मी व शांति का वास होता है।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

मंत्र जाप से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
सफला एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा से स्वास्थ्य और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इस दिन पीले फूल अर्पित कर धूप-दीप के साथ “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जप करें। मान्यता है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी बाधाएँ दूर होती हैं और शरीर में नवचेतना का संचार होता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440