सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज पंत कालोनी मुखानी हल्द्वानी का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज पंत कालोनी मुखानी में वर्ष 2020 का बोर्ड परीक्षा परिणाम क्षेत्र के सभी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों से उत्कृष्ट रहा। हाईस्कूल के छात्र सूरज सिंह बिष्ट ने 469 अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में 22वां तथा प्रदीप यादव ने 467 अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में 24वां स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। जबकि इंटर के छात्र पियूष कैड़ा ने 461 अंक प्राप्त मेरिट लिस्ट में 17वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जबकि विद्यालय में हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल बेहतर रहा है।
विद्यालय के प्रबन्धक पंकज अग्रवाल, प्रधानाचार्य होरी लाल गंगवार, प्रबंधक समिति के अध्यक्ष भवानी शंकर गोयल, कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ने सभी बच्चों एवं अध्यापकों को उनकी कठिन मेहनत और सफलता के लिए बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इधर अध्यापक रमेश तिवारी, शेखर सती, रमेश रजवार, एचके त्रिपाठी, अध्यापिका मुन्नी पंत, भावना तिवारी, प्रीति तिवारी, दीपिका जोशी, सोना माथुरिया, माया गोस्वामी ने भी सफल बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हाईस्कूल में विद्यालय के टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्रायें:

  1. सूरज सिंह बिष्ट 469
  2. प्रदीप यादव 467
  3. महिमा पलड़िया 447
  4. मनीषा मैलानी 433
  5. आशीष अल्मियां 428
  6. अभय राठौर 420
  7. हेमा पौखरिया 419
  8. याशिका चौहान 412
  9. दीपक मेवाड़ी 372
  10. प्रियंका बिष्ट 366
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: सावन की चतुर्दशी पर बने शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा?

इंटर में विद्यालय के टॉप टेन में शामिल छात्र-छत्रायें:

  1. पियूष कैड़ा 461
  2. कपिल निपोलिया 433
  3. मनीष कुमार 413
  4. विवेक पन्तोला 395
  5. सौरभ चन्द्र 374
  6. हिमांशु जोशी 367
  7. मुस्कान मौर्य 366
  8. आयुष मौर्य 364
  9. दीपक भट्ट 354
  10. मेघा सनवाल 346
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440