समाचार सच, हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा देकर अपने घरों पर लगाने का आग्रह किया। समिति के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए रैली निकाली।
रैली दीनदयाल चौक तिकोनिया से गुरु तेग बहादुर गली होते हुए नवाबी रोड आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान देश भक्ति की धुनों ने लोगों को मदमस्त कर दिया। साथ ही क्षेत्रवासियों को तिरंगा देकर अपने घरों में लगाने का आग्रह भी किया। साथ ही छोटे छोटे बच्चों के साथ सेल्फी भी ली गई और अंत में यात्रा का समापन तिकोनिया में हुआ।
रैली में भागीदारी करने सुमित्रा प्रसाद, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, दीपक मेहरा, हुकुम सिंह कुंवर, मदन मोहन जोशी, जाकिर हुसैन, दिशांत टंडन, दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक,र श्मि पांडे, सुषमा सिंह, संतोष गौड़, आनंद आर्य, उमेश सैनी, विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













