साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति की सरिता रानी को मिला समाचार सच का कोरोना योद्धा सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना काल में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका की जितनी सराहना की जाय कम है। कई सामाजिक संस्था के लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर लगातार लोगों की सेवा कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक संस्था साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता रानी अग्रवाल हैं, जो कोरोना संक्रमण काल में जरूरतमदों की सेवा भाव में लगी हुई हैं। क्षेत्र में लगातार इनके द्वारा जागरूक अभियान चलाकर लागों को कोरोना बीमारी के प्रति जागरूक किये जाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को राशन, मास्क, सेनेटाइज का वितरण किया जा रहा है।
आपकों बता दें समाचार सच न्यूज पोर्टल ने कोरोना काल में कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य कर समाज में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले लोगों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में विगत दिवस समाचार सच की टीम ने नवाबी रोड स्थित किरौला दम्पति के निवास पर साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरिता रानी अग्रवाल को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान समाचार सच की टीम ने उनके द्वारा किये जा रहे सेवा के जज्बे को सलाम किया और कार्यों की की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस दौरान एडवोकेट जीएस किरौला एवं पूर्व प्रवक्ता एवं बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति अध्यक्षा पार्वती किरौला ने समाचार सच टीम को अजवाइन के पौधे के गमले भेंट किये। साथ ही सरिता रानी अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए टीम को एन-95 मास्क भेंट में दिये।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: कार्यकाल पूरा करने वाली व्यापार मंडल इकाइयां जल्द कराएं चुनाव, नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी- रावेल सिंह आनंद

इस अवसर पर समाचार सच के सम्पादक अजय चौहान, उत्तराखण्ड प्रभारी फरहत रऊफ, सह सम्पादक नीरू भल्ला, सहयोगी सम्पादक सुशील शर्मा व संवाददाता रोहित यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में लगेगा राष्ट्रीय कराटे का महाकुंभ, 32वें समर कैंप में देशभर के 125 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440