सतपाल महाराज के पांच स्वजन एम्स से डिस्चार्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज उनकी पत्नी और पाच अन्य स्वजनों को एम्स में भर्ती कराया गया था। रात काबीना मंत्री के पाच स्वजनों को एम्स ने डिस्चार्ज कर होम क्वारंटाइन के लिए घर भेज दिया है।

पर्यटन मंत्री और उनकी पत्नी अभी एम्स में ही भर्ती हैं। विदित हो कि सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज उनकी पत्नी अमृता रावत और दो बेटे, दो बहुएं और एक पौत्र 30 मई को एम्स में कोरोना पॉजिटिव आने पर भर्ती किए गए थे। एक जून को पर्यटन मंत्री व उनकी पत्नी को छोड़कर पांच स्वजनों को एम्स प्रशासन ने होम क्वारंटाइन के लिए डिस्जार्च कर दिया था। लेकिन नियमों की अनदेखी पर जब सवाल उठे तो एम्स प्रशासन ने उन्हें आधे रास्ते से वापस बुलाकर भर्ती किया था।

बुधवार रात पर्यटन मंत्री के स्वजनों के डिस्जार्च पर एम्स प्रशासन का कहना है कि पर्यटन मंत्री के स्वजनों को 10 दिन से ज्यादा एम्स में भर्ती हुए हो गए थे। इस बीच इन्हें बुखार भी नहीं आया है और सभी लोग एसिम्टोमेटिक हैं। इनमें से पर्यटन मंत्री के एक पुत्र की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शेष लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने

शासन की नई गाइडलाइन के मुताबिक पर्यटन मंत्री के दोनों पुत्र, दोनों पुत्रवधू और उनके पौत्र को डिस्चार्ज कर होम क्वारंटाइन के लिए घर भेज दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि नई पालिसी के तहत जिन मरीज में सात से दस दिन तक कोई लक्षण नहीं हैं उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। इसी के तहत पर्यटन मंत्री के स्वजनों को डिस्चार्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में इसी गाइडलाइन के तहत डिस्चार्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   गांधी और भारतीयता’ पर मंथन: UOU में गूंजे सत्य-अहिंसा के विचार, गांधी के उत्तराखंड कनेक्शन पर भी हुई चर्चा
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440