समाचार सच , देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लॉक डाउन के लेकर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती चैन को तोड़ने के लिये पूरे उत्तराखण्ड में शनिवार व रविवार को लॉक डाउन करने पर बैठक चली रही है। जिसमें देर सायं तक इस लॉक डाउन की एडवाइजरी जारी कर दी जायेगी। सीएम का यह भी कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी जारी रखा जायेगा। इस दौरान राज्य की सीमायें भी सील की जा सकती है। दूसरे राज्य से आने वाले उन्हीं लोगों राज्य के अंदर आने दिया जायेगा, जिनका या तो आवश्यक कार्य होगा या जो पहले होटल में रजिट्रेशन करा चुके हैं।
उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि घर से जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकले तथा मास्क पहनने तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोये। एक दूसरे से कम ही मिले और बीमार बुजुर्ग, गर्भवती व बच्चों को विशेष ध्यान रखें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












