सतपाल महाराज की गिरफ्तारी व मुकदमे को लेकर सत्याग्रह

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सतपाल महाराज की गिरफ्तारी एवं उन पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस उत्तराखंड ने संपूर्ण प्रदेश में सत्याग्रह अभियान चलाया।

प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस उत्तराखंड संदीप चमोली ने जानकारी देते हुये बताया की आज उत्तराखंड युवा कांग्रेस के द्वारा संपूर्ण प्रदेश में सतपाल महाराज की गिरफ्तारी एवं उन पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सत्याग्रह अभियान चलाया गया। जिसके तहत संपूर्ण प्रदेश में युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों द्वारा आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की अगर जल्द ही महाराज पर अभियोग दर्ज नहीं होता है तो युवा कांग्रेस इस आंदोलन को और उग्र रूप देगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री संदीप चमोली, प्रदेश सचिव जितेंद्र नेगी, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष सेमवाल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभय कत्यूरा, महासचिव हरेंद्र सिंह बेदी, शिवम सिंह, लकी राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440