‘लोकतंत्र बचाओ अभियानः शुरू करेगी समाजवादी पार्टी: डॉ. सत्यनारायण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के साथ समाजवादी पार्टी प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाकर की जाएगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत इस बार न केवल मैदानी जिलों बल्कि पर्वतीय जिलों में भी उनकी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचेंगे। वह बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता को बताएंगे कि प्रदेश को बने 20 साल का समय हो गया लेकिन भाजपा, कांग्रेस, बसपा हो या यूकेडी, सभी दलों ने राज्य की आशाओं को धूमिल किया है। आज न तो रोजगार हैं और न ही प्रदेश का विकास हुआ। अभियान के तहत पलायन रोकने को जल विद्युत और सोलर ऊर्जा से संचालित कुटीर उद्योगों का जाल बिछाने, प्रति परिवार को प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली मुफ्त और जल कर से मुक्त करने, गरीबी रेखा से नीचे प्रत्येक परिवार को साल में छह गैस सिलिंडर मुफ्त देने, घने जंगलों के बीच के पर्वतीय गांवों में रहने वाले वनवासियों को जनजाति घोषित कर लाभ देने, गैरसैंण में अतिरिक्त मुख्य सचिव की पदस्थापना और स्थायी राजधानी की घोषणा करने जैसे तमाम मुद्दे शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440