दीपक बल्यूटिया के कैम्प कार्यालय में किया अनुसूचित जाति विभाग का विस्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार रविवार 11 जुलाई को प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के कैंप कार्यालय में किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया और अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष इंदर पाल आर्य के द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर फूल मालाओं से स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में सोनू आर्या को विधानसभा सचिव, प्रमोद कुमार को महानगर उपाध्यक्ष, पनी राम को ब्लॉक महामंत्री, नवनीत प्रकाश को विधानसभा उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को विधानसभा संगठन मंत्री तथा अशोक कुमार को ब्लाक महासचिव मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा क्योंकि जनता भाजपा शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम समस्याओं से घिरी हुई है। इसलिए हम सभी को जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आना होगा। विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्र पाल आर्य ने कहा कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की गरिमामयी परंपराओं व पार्टी के प्रति निष्ठा रखते हुए 2022 में कांग्रेस को विजय दिलाने का काम करेंगे। इस अवसर पर चोरगलिया गौलापार ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेशानंद, जीवंती आर्य, मंजू आर्य, जगदीश आर्य, विजय आर्य, हेमंत पाल, कैलाश कोहली, पवन कुमार, मोहन चंद्र पलड़ीया, भैरव चंद्र पलड़िया, मुकुल बल्यूटिया, राहुल आर्य, अमन कुमार, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440