कल से खुलेंगे स्कूल, समय में क्या हुआ परिवर्तन जानने के लिए पढ़े…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में एक अक्टूबर स्कूल खुलने लगेंगे। इसे लेकर समय भी तय हो गया है। सुबह साढ़े नौ बजे से स्कूल खोले जाएंगे। आपको बता दें कि अब तक ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार सुबह आठ से एक बजे तक स्कूल चल रहे थे, लेकिन अब शीतकालीन समय के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक स्कूल खुले रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मार्च 2020 के बाद से ही स्कूल बंद चल रहे थे। सरकार ने पहले इस साल अप्रैल से स्कूल खोलने का इरादा जताया, लेकिन फिर कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल नहीं खोले गए। अब कोरोना संक्रमण की दर राज्य में काफी कम है। ऐसे में स्कूल खोलने का फैसला लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   घोड़ा-खच्चर चलाने वाले की बेटी ने रचा इतिहास, उत्तराखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440