समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में दूध लेने गये एक व्यक्ति की अज्ञात चोरों दुकान के पास खड़ी स्कूटी उड़ा ली। पीड़ित व्यक्ति द्वारा दी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बड़ी मुखानी निवासी हरि सिंह कनवाल पुत्र जमन सिंह कनवाल ने अपनी स्कूटी से घर के थोड़ी दूर ही स्थित सौरभ जनरल स्टोर पर दूध लेने गये। जैसे ही दूध लेकर दुकान से बाहर आये तो उनके होश उड़ गये। वहां खड़ी उनकी स्कूटी गायब थी। अज्ञात चोरों ने स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। उसने आसपास ढूंढ खोज भी की लेकिन स्कूटी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












