डाक्टर के पास बच्ची को दिखाने गयी महिला की स्कूटी गायब, बाद में ऐसे बरामद हुई स्कूटी, पुलिस ने ली राहत की सांस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां दो नहरिया स्थित एक डाक्टर के पास बच्ची को दिखाने गयी महिला की स्कूटी अचानक गायब हो गयी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस की शरण ली। सुबह सवेरे स्कूटी चोरी होने की सूचना से पुलिस भी चौकस हो गयी। आनन-फानन में पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। कुछ देर स्कूटी बरामद होने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में राहुल गांधी की एंट्री तय! 17 जुलाई को हजारों छात्रों के बीच करेंगे बड़ा संवाद, पेपर लीक और बेरोजगारी पर होगा सीधा हमला

जानकारी के अनुसार छड़ायल नयाबाद निवासी तान्या पत्नी संतोष बिष्ट शुक्रवार की सुबह स्कूटी संख्या यूके 04-एसएन-9418 से अपनी पुत्री को दिखाने के लिए दो नहरिया स्थित एक डाक्टर के यहां गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसकी स्कूटी मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस की शरण ली। सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्कूटी चोरों की तलाश शुरू कर कर रही थी कि तभी एक व्यक्ति स्कूटी लेकर वहां पहुंच गया। बाद में मामूल हुआ कि उसने अपनी स्कूटी भी महिला के स्कूटी के पास खड़ी की थी। गलती से उसकी चांबी महिला की स्कूटी में लग गयी और वह स्कूटी लेकर चला गया था। इधर स्कूटी बरामद होने से पुलिस ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें -   रानीखेत हत्याकांड का खुलासा: दो महीने पुरानी रंजिश में ली सागर की जान, शादी की कहासुनी बनी खूनी वारदात की वजह
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440