कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनें हुई घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनें घायल हो गयी है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित की ओर से कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुर गांशु चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा निवासी माधुरी पुत्री गोविंद प्रसाद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह अपनी बहन के साथ स्कूटी संख्या यूके04एए 6827 से नीलकंठ अस्पताल जा रही थी। जब वह सांई अस्पताल से आगे नहर कवरिंग के पास इंडिगो कार संख्या यूके 04के3068 ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे वे दोनों सड़क पर गिर कर चोटिल हो गई। जिससे दोनों को काफी चोट आ गई। स्कूटी में टक्कर मारने के बाद कार चालक मय वाहन के मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल तमें भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440